Add To collaction

बाल दिवस लेखनी प्रतियोगिता -14-Nov-2023

                   बाल दिवस

         14 नवंबर  को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 नवम्बर 1889 को इलाहबाद में  जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी का बच्चों से बड़ा स्नेह था और वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे।

           बच्चों के प्रति उनके इस स्नेह भाव के कारण बच्चे भी उनसे बेहद लगाव और प्रेम रखते थे और उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। यही कारण है कि नेहरू जी के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसे नेहरू जयंती कहें या फिर बाल दिवस, यह दिन पूर्णत: बच्चों के लिए समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से बच्चों के लिए कार्यक्रम एवं खेल-कूद से जूड़े आयोजन होते हैं।


     इस दिन बच्चे नये नये कपड़े पहनकर स्कूल  जाते है कोई एक बच्चा चाचा नेहरू बनकर  भाषण  देता है। सभी बच्चे मिलकर  अनेक तरह के नाटक करते हैं।
   
           बच्चे देश का भविष्य हैं, वे ऐसे बीज के समान हैं जिन्हें दिया गया पोषण उनके विकास और गुणवत्त निर्धारित करेगा। यही कारण है कि इस दिन बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे शिक्षा, संस्कार, उनकी सेहत, मानसिक और शारीरिक विकास हेतु जरूरी विषयों पर विचार विमर्श किया जाता है।  कई स्कूलों व संस्थानों में बाल मेला एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चों की क्षमता और प्रतिभा को और बढ़ावा मिले।

             इस दिन विशेष रूप से गरीब बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने एवं बाल श्रृम एवं बाल शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाता है। बच्चे नाजुक मन के होते हैं और हर छोटी चीज या बात उनके दिमाग पर असर डालती है।

            उनका आज, देश के आने वाले कल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए  उनके क्रियाकलापों, उन्हें दिए जाने वाले ज्ञान और संस्कारों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।  इसके साथ ही बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।  बच्चों को सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिले य‍ह देशहित के लिए बेहद अहम है, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य  होते हैं।

      बच्चे ही हमारे देश के भविष्य  के विकास  में अपना योगदान  देंगे। बच्चे ही हमारे देश के भविष्य  के निर्माता हैं।अतः बच्चौ की शिक्षा का विशेष  ध्यान  रखना भी हम सब की जिम्मेदारी बनती है।

आज की दैनिक  प्रतियोगिता हेतु रचना।
नरेश शर्मा" पचौरी "

   16
3 Comments

Gunjan Kamal

15-Nov-2023 01:47 PM

👌👏

Reply

Punam verma

15-Nov-2023 08:36 AM

Nice👍

Reply

Reena yadav

14-Nov-2023 09:11 PM

👍👍

Reply